चमोली: डॉ. जसवंत को मिलेगा अंबेडकर एक्सिलेंसी अवार्ड–

by | Oct 12, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से दिया जाएगा अवार्ड, देशभर के 30 लोग होंगे सम्मानित–

गोपेश्वर, 12 अक्टूबर 2024: चमोली के जनपद के डॉ. जसवंत लाल को डॉ. भीमराव अंबेडकर एक्सिलेंसी सर्विस अवार्ड दिया जाएगा। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया है।

अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि डॉ. अंबेडकर अवार्ड के लिए चयनित कमेटी ने उनके नाम का चयन किया है। आठ व नौ दिसंबर को दिल्ली में अकादमी के 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन में यह अवार्ड दिया जाएगा। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने बताया कि पूरे देश में सामाजिक उत्थान और समाज सेवा के लिए 30 लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा। जिसमें उनको भी शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!