चमोली: भारत-कजाकिस्तान सैन्य अभ्यास ””काजिंद2024”” हुआ संपन्न–

by | Oct 13, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, राष्ट्रीय | 0 comments

30 सितंबर को औली में शुरू हुआ था दोनों देशों का सैन्य अभ्यास, कजाकिस्तान के 60 और भारत के 120 सैनिकों ने किया अभ्यास–

औली (चमाेली), 13 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड के सीमांत चमोली जनपद में ​स्थितसेन्य क्षेत्र औली में भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ””काजिंद”” रविवार को संपन्न हो गया। दो सप्ताह तक संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीकी ओर प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम प्रयासों को साझा करने में सक्षम बनाया। यह अभ्यास रक्षा सहयोग बढ़ाने और मित्र राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती दिलाने में मददगार साबित होगा।

भारत-कजाकिस्तान सैन्य अभ्यास

भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास 2024 का 8वां संस्करण सूर्या विदेश प्रशिक्षण नोडऔली उत्तराखंड में संपन्न हुआ। 30 सितंबर को सैन्य अभ्यास शुरू हुआ था। विवार को समाप समारोह में कजाकिस्तान सेना के उप प्रमुख कर्नल डी खमितोव, कजाकिस्तान सेना के दक्षिण कमान के क्षेत्रीय बल कमांडर कर्नल नुरलानकरिबयेव और ब्रिगेडियर उपिंदर पाल सिंह, कमांडर 116 इंफैंट्री ब्रिगेड ने भाग लिया।

सैन्य अभ्यास में 120 भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ भारतीय वायु सेना व अन्य सेवाओं के कार्मिकों द्वारा किया गया। कजाकिस्तान की 60 कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व सैन्य बल, वायु रक्षा बल, एयरबोर्न असॉल्ट सैन्य कर्मियों द्वारा किया गया।

इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने में दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़वा था। अभ्यास के दौरान परिभाषित क्षेत्र पर कब्जा करने की कार्रवाई, आतंकवादी कार्रवाई का जवाब देना, संयुक्त आदेश चौकी की स्थापना, खुफिया व निगरानी केंद्र की स्थापना, एक हेलीपेड, फ्री कॉल, विशेष हेलिबोर्न ऑपरेशन आदि शामिल रहे। अभ्यास के दौरान घेराबंदी व तलाशी अभियान के अलावा ड्रोन का प्रयोग, ड्रोन विरोधी प्रणाली का उपयोग भी शामिल रहा।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!