खेल महाकुंभ: पीपलकोटी में आयोजित हुआ खेल महाकुंभ, दौड़ में दीपशिखा, विष्णु व शुभम रहे अव्वल–

by | Oct 16, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

खेेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सेमलडाला में हुई शुरू–

पीपलकोटी, 16 अक्टूबर 2024: युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सेमलडाला मैदान में शुरू हो गई। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।

अंडर 14 आयु बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में जीआईसीपीपलकोटी की दीपशिखा प्रथम, जूहा स्कूल बेमरू की प्रिया कुमारी द्वितीय और इसी विद्यालय की सोनाक्षी तृतीय रही। बालक वर्ग में जीआईसीपीपलकोटी के विष्णु, जीआईसीगडोरा के साहिल कुमार, जूहा स्कूल बेमरू के अर्जुन, जबकि 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जीआईसीपीपलकोटी की दीपशिखा, इसी विद्यालय की दीपिका व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छिनका की माही जबकि बालक वर्ग में जूहाबेमरू के शुभम, जीआईसीपीपलकोटी के विष्णु और जूहाबेमरू के कार्तिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिकाओं की कबड्डी में जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी प्रथम, जीआईसीपीपलकोटी द्वितीय और जूहा स्कूल बेमरू तृतीय रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में नवोदय विद्यालय प्रथम, जीआईसीगडोरा द्वितीय और जीआईसीपीपलकोटी तृतीय रहा। बालिकाओं की खो-खो में नवोदय विद्यालय प्रथम रहा।

बालकों की खो-खो में नवोदय विद्यालय, जीआईसी गडोरा, जीआईसी पीपलकोटी, गोलाफेंक बालिका वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर की जाहनवी, अस्तिका और माही जबकि बालकों के गोला फेंक में जीआईसीपीपलकोटी के हरदेव, दिव्यांशु व गौतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर बलवंत सिंह चौहान, बबीता, गजपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा, विजय कंडेरी, अनीता रजावत, आशा राम भगत, आरएस बड़वाल, दिनेश कनियाल, दिनेश थापा, मनोज, रविराज आदि मौजूद रहे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!