देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला शांत न होने पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। कई छात्र चोटिल हो गए हैं। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और परिषद के ही बागी गुट के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। यह मामला पुलिस थाना भी पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत भी हो गया था। लेकिन सोमवार को फिर कॉलेज परिसर में दोनों गुट के छात्र एक दूसरे को मारने दौड़े, मामला फिर बढ़ गया। जिससे थाना पुलिस को कॉलेज परिसर में फोर्स लगवानी पड़ी। स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है। पुलिस को मामला शांत करने के लिए लाठियां भी चलानी पड़ी। कॉलेज में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्र नेताओं के साथ वार्ता की जा रही है।
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण–
by laxmi Purohit | Sep 6, 2021 | देहरादून, मारपीट | 0 comments

Latest News
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...
रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...
कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...
कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

