चमोली: घास लेने गई युवती पुलिया में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, मौत–

by | Oct 21, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अपनी मामी के साथ घास लेने गई थी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल–

थराली (चमोली), 21 अक्टूबर 2024: घास लेने गई एक युवती पुलिया में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी लाए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी मामी के साथ घास लेने गई थी।

अचानक पुलिया में पांव फिसलने के कारण वह नदी में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थराली के रुईसान गांव के तारादत्त की 18 वर्षीय पुत्री रेनू देवराड़ी अपने ननिहाल प्राणमति गांव गई थी। सोमवार को सुबह रेनू अपनी मामी के साथ समीप ही जंगल में हरी घास के लिए गई थी।

घास लेते वक्त प्राणमति नदी पर निर्मित अस्थाई लकड़ी की पुलिया में अनियंत्रित होकर रेनू और उसकी मामा नदी में जा गिरे। मामी तो कुछ दूरी पर ही किनारे लग गई, लेकिन रेनू नदी में करीब 200 मीटर दूरी तक बह गई। आसपास के लोगों ने रेनू को गंभीर घायल अवस्था में उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​​षित कर दिया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!