आस्था: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Oct 21, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

रावल अमरनाथ नंबूदरी ने विस अध्यक्ष को भेंट किया बदरीनाथ का प्रसाद, शयन आरती में भी हुईं शामिल–

बदरीनाथ, 21 अक्टूबर 2024: विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। वे बदरीनाथ की शयन आरती में भी शामिल हुईं।

रितु खंडूड़ी रविवार शाम को बदरीनाथ पहुंच गई थी। सोमवार सुबह अभिषेक पूजा में प्रतिभाग करते हुए देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी के आशीर्वाद लिया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

बदरीनाथ से सड़क मार्ग से लौटते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी का चमोली में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने चमोली में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी चिह्ननीकरण संगठन के अध्यक्ष अनुराज वर्मा ने उन्हें ज्ञापन देते हुए छूटे आंदोलकारियों का चिह्ननीकरण करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से आंदोलनकारी बने हुए हैं, उनकी जांच करते हुए आंदोलनकारियों की नई सूची तैयार की जाए।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!