बलबला की चोटी पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, आप भी जानें चमोली में कहां है यह बलबला चोटी–

by | Sep 6, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

 चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद के माणा-तिब्बत क्षेत्र में 6416 मीटर के बलबला हिम शिखर पर आईटीबीपी के जांबाज हिमवीरों ने तिरंगा फहराया। यह पहली बार है, जब बलबला की चोटी पर आईटीबीपी के हिमवीरों ने तिरंगा फहराया है। हालांकि वर्ष 1947 में एक विदेशी पर्यटकों के एडवेंचर दल ने भी इस चोटी को फतह किया था, लेकिन तब तिरंगा नहीं फहराया गया था। आईटीबीपी के चार हिमवीर चोटी फतह करने में सफल रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की पहली बटालियन सुनील के चार जांबाज पर्वतारोहियों के साथ ही स्थानीय ग्रांड एडवेंचर की प्रभारी और दल के मुख्य गाइड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया ने इस शिखर को फतह किया है। यह चोटी बहुत खतरनाक मानी जाती है। यही कारण है कि 74 साल तक कोई भी इसे फतह करने में सफल नहीं रहा। आईटीबीपी की तरफ से बताया गया कि पीक को जहां से फतह करना था वहां चढ़ने के लिए फेस नहीं था। बाद में जिस रास्ते स्विट्जरलैंड का पर्वतारोही दल गया था उसी रास्ते से जवानों को भी चोटी फतह करनी पड़ी। दल में शामिल 46 सदस्यों में चोटी को फतह करने वालों में कंपनी कमांडर भीम, सिपाही प्रवीण, सिपाही प्रदीप, सिपाही सुनील, पर्वतारोही गाइड राजेंद्र सिंह मर्तोलिया शामिल थे। अन्य बेस कैंप पर ही रुके रहे।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!