चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद के माणा-तिब्बत क्षेत्र में 6416 मीटर के बलबला हिम शिखर पर आईटीबीपी के जांबाज हिमवीरों ने तिरंगा फहराया। यह पहली बार है, जब बलबला की चोटी पर आईटीबीपी के हिमवीरों ने तिरंगा फहराया है। हालांकि वर्ष 1947 में एक विदेशी पर्यटकों के एडवेंचर दल ने भी इस चोटी को फतह किया था, लेकिन तब तिरंगा नहीं फहराया गया था। आईटीबीपी के चार हिमवीर चोटी फतह करने में सफल रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की पहली बटालियन सुनील के चार जांबाज पर्वतारोहियों के साथ ही स्थानीय ग्रांड एडवेंचर की प्रभारी और दल के मुख्य गाइड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया ने इस शिखर को फतह किया है। यह चोटी बहुत खतरनाक मानी जाती है। यही कारण है कि 74 साल तक कोई भी इसे फतह करने में सफल नहीं रहा। आईटीबीपी की तरफ से बताया गया कि पीक को जहां से फतह करना था वहां चढ़ने के लिए फेस नहीं था। बाद में जिस रास्ते स्विट्जरलैंड का पर्वतारोही दल गया था उसी रास्ते से जवानों को भी चोटी फतह करनी पड़ी। दल में शामिल 46 सदस्यों में चोटी को फतह करने वालों में कंपनी कमांडर भीम, सिपाही प्रवीण, सिपाही प्रदीप, सिपाही सुनील, पर्वतारोही गाइड राजेंद्र सिंह मर्तोलिया शामिल थे। अन्य बेस कैंप पर ही रुके रहे।
बलबला की चोटी पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, आप भी जानें चमोली में कहां है यह बलबला चोटी–
by laxmi Purohit | Sep 6, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
