चमोली: अल्टो कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत छह घायल-

by | Oct 26, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दो गंभीर घायल युवती और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर, स्थानीय युवा बनें देवदूत–

नंदानगर, 26 अक्टूबर 2024: शनिवार को नंदानगर-भेंटी सड़क पर दोपहर में एक अल्टो कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। एक युवती और एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नंदप्रयाग की ओर आ रही थी। कार कल्याण सिंह ड्राइव कर रहे थे। स्यांरी बैंड के समीप पहुंचने पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें चालक कल्याण सिंह, उम्र 57 साल, ग्राम बांजबगड़, राजकुमार, 48 साल, नंदन सिंंह 42 साल, आरती 20 साल, कल्पना 13 साल और संतोषी देवी 35 साल घायल हुए हैं। सभी निवासी भेंटी, नंदानगर के हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को खाई से निकाला तथा सीएचसी नंदानगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना और संतोषी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!