सोमवार को जीरो जोन में रहेगा ऊखीमठ क्षेत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम–
ऊखीमठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 28 अक्टूबर यानि सोमवार को ऊखीमठ क्षेत्र भ्रमण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए संपूर्ण ऊखीमठ जीरो जोन में तब्दील रहेगा। सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक ऊखीमठ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने रविवार को ही क्षेत्र में कैंप कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर मंदिर के समीप अस्थाई हेलीपेड पर उतरेंगे, इसके बाद जीआईसी का भ्रमण व अन्य भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। सोमवार को ही केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के नाम का खुलासा भी हो जाएगा, ऐसी संभावनाएं हैं।