चमोली: नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

by | Oct 27, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई नर्सिंग कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, प्राचार्य डॉ. ममता कपरुवाण ने किया धन्यवाद–

गोपेश्वर, 27 अक्टूबर 2024: पिछले एक सप्ताह से आयोजित हो रही राजकीय नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई है। रविवार को कॉलेज में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं जमकर झूमे।

प्राचार्य डॉ. ममता कपरुवाण ने सभी आगंतुक अति​थियों का आभार व्यक्त किया और वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। खेलों में प्रतिभाग करने वाले अव्वल छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खेलों में अव्वल छात्रा को किया गया पुरस्कृत-

प्रतियोगिता में हुए 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में रक्षित-आईशा ने प्रथम और अर्पित-अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में प्रियंका, दिव्या, आयुष, कुनाल ने प्रथम तथा रितिका, वर्तिका, ऋषभ और आलोक ने द्वितीय स्थान पाया। टीटी में अक्षत-सिमरन व आशीष-तमन्ना, बैडमिंटन में रक्षित-पायल व प्रवेश-सिमरन, लेमन रेस में आंचन व निशिता, सेक रेस तमन्ना व आरती ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य बालिका वर्ग में पल्लवी व करीना, तथा बालक वर्ग में दीपक व देवेंद्र ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को कॉलेज सभागार में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!