चमोली: रात को नदी में गिरा वाहन, एक की मौत, एक लापता–

by | Nov 5, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ा, लापता सवार की ढूंढखोज जारी, शाम तक भी नहीं मिला सुराग–

जाेशीमठ, 05 नवंबर 2024: बदरीनाथ हाईवे पर ​स्थितहेलंग में टीएचडीसी कंपनी के परियोजना साइड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे। दो लोग वाहन से छिटक गए, जबकि एक अभी भी लापता है। एक घायल सवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कैंपर वाहन परियोजना साइड पर जा रहा था। रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। दुर्घटना की सूचना पर जोशीमठ से पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से दो लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

उपचार के दौरान अनुराग, उम्र 23 वर्ष, पुत्र चंडी लाल निवासी गुलाबकोटी, चमोली ने दम तोड़ दिया। जबकि वाहन चालक सावन, उम्र 28 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र, निवासी पाखी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति चंद्र सिंह निवासी देवग्रामउर्गम लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। मंगलवार शाम तक भी लापता व्य​क्ति का कोई सुराग नहीं मिला है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!