चमोली: देहरादून के ​खिलाड़ियों ने पौड़ी की टीम को पछाड़ा, दू​धिया रोशनी में भी चल रहे मैच–

by | Nov 6, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर खेल मैदान में बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, चार दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता–

गोपेश्वर, 06 नवंबर 2024: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 9 नवंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राज्य की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बुधवार को खेले गए उद्घाटन मैच में देहरादून ने चंपावत को 2-0 से तथा पौड़ी ने चमोली को 2-01 अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के आधार पर आयोजित की जा रही है।

गोपेश्वर खेल मैदान में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी और वरिष्ठ अधिवक्ता हेम पुजारी ने संयुक्त रुप से किया। 6 से 9 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में यूएस नगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नरेंद्रनगर टिहरी, हरिद्वार, टनकपुर (चंपावत), सिटी क्लब ऋषिकेश व चमोली की एक-एक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता में तीसरा मैच उत्तरकाशी और टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी ने 25-09 व 25-13 अंकों से जीत दर्ज की। चौथा मैच यूएसनगर और बागेश्वर की टीम के बीच हुआ, जिसमें। यूएस नगर ने 25-10 व 25-09 अंकों से मैच जीत लिया। इसके बाद हुए मैचों में पौड़ी ने हरिद्वार को 25-09 व 25-10 अंकों से, देहरादून ने टिहरी को 25-16, 25-27 व 15-13 अंकों से तथा उत्तरकाशी ने चंपावत को 25-22 व 25-13 अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर गोपीनाथ वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार, रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, हेमा नयाल, हेम दरमोड़ा, जयवीर सिंह, एनएस नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!