चमोली: देहरादून, ऋषिकेश, चमोली व पौड़ी ने जीते मैच–

by | Nov 8, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर में बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2024: राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह मुकाबले हुए। जिसमें विजेता टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।

खेल विभाग चमोली की ओर से खेल मैदान गोपेश्वर में छह से नौ नवंबर तक बालिका ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों का आरंभ पीजी कॉलेज देहरादून के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी संदीप चमोली व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी और गणित के प्रवक्ता राकेश टम्टा ने किया।

बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में देहरादून ने सीटी क्लब ऋषिकेश को 25-16, 25-21 हराया। दूसरे मैच में पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को 25-13 व 25-19 जबकि तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 25-19, 25-11 परास्त किया। चौथे मैच में चमोली ने हल्द्वानी को 25-21, 25-19, पांचवें मैच में उत्तरकाशी ने सीटी क्लब ऋषिकेश 25-17, 26-24 से, छठवें मैच में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 25-15, 26-24 से अराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के आधार पर आयोजित की जा रही है।

बृहस्पतिवार के मैचों के निर्णायक कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार, बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार जबकि स्कोरर रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, हेमा नयाल, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, सहायक प्रशिक्षक फुटबॉल जयवीर सिंह रावत, अशोक रावत, पृथ्वी रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!