चमोली: गोपेश्वर में चल रही राज्य स्तर बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता, सेमीफाइनल मुकाबले शुरु–

by | Nov 8, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

राज्य के 12 जनपदों की टीमें कर रही प्रतिभाग, खेल मैदान बना रोमांच का मैदान, दिन, रात चल रहे मैच–

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2024: राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही राज्य आमंत्रण बालिका ओपन वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइन मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। लीग मुकाबलों में अंकों के आधार पर टीमों का सेमीफाइन में चयन किया गया।

खेल विभाग चमोली की ओर से खेल मैदान गोपेश्वर में छह से नौ नवंबर तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का आरंभ जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी चमोली धिरेंद्रनाथ द्विवेदी ने किया। मुकाबले लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेले जा रहे हैं।

शुक्रवार को पहले मुकाबले में उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 25-12, 25-22 से हराया। दूसरे मैच में चमोली ने ऊधमसिंह नगर को 25-14, 25-19 से जबकि तीसरे मुकाबले में हल्द्वानी ने बागेश्वर 25-19, 25-11 से परास्त किया। चौथे मैच में सीटी क्लब ऋषिकेश ने टिहरी को 25-09 व 25-19 से, चमोली ने हरिद्वार को 25-13 व 25-20 से और छठवें मैच में अल्मोड़ा ने चम्पावत को 25-20, 25-21 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।

निर्णायक की भूमिका में कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार जबकि स्कोरर रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, हेमा नयाल, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, सहायक प्रशिक्षक फुटबॉल जयवीर सिंह रावत, अशोक रावत, पृथ्वी रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!