चमोली: पौड़ी बना बालिका ओपन वॉलीबाल का चैंपियन–

by | Nov 9, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली की टीम रही उपविजेता, खेल विभाग की ओर से गोपेश्वर में आयोजित राज्य आमंत्रण प्रतियोगिता का हुआ समापन–

चमोली, 09 नवंबर 2024: राज्य आमंत्रण ओपन बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब पौड़ी की टीम ने जीत लिया। पौड़ी ने रोमांचक मुकाबले में चमोली को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। चमोली की टीम उपविजेता रही।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तराखंड के मार्ग दर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग चमोली की ओर से बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल मैदान गोपेश्वर में छह नवंबर को शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को पौड़ी और चमोली की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला खासा रोमांच से भरा रहा। पहले राउंड में चमोली 15-25 से आगे रहा, लेकिन दूसरे में 25-21 व 25-23 से पौड़ी आगे रहा। चौथे राउंड में फिर चमोली की टीम ने 23-25 से आगे रहा। लेकिन पांचवें और अंतिम राउंड में पौड़ी के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-08 से मुकाबला जीतने के साथ ही चैंपियनशिप अपने नाम कर दी।

इससे पहले हुए सेमीफाइनल में चमोली ने देहरादून को 25-21, 23-25 व 15-04 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने उत्तरकाशी को 25-17, 25-06 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नरेंद्रनगर टिहरी, हरिद्वार, टनकपुर (चंपावत) और सिटी क्लब ऋषिकेश व चमोली सहित कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार जबकि स्कोरर रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक परजीत सिंह बिष्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, गोपीनाथ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ीवाॅलीबाल संदीप चमोली, जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, जयवीर सिंह रावत, पृथ्वी रावत ,एनएस नेगी, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, ताजबर सिंह, अनूप नेगी, मोहन लाल, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार जबकि स्कोरर रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक परजीत सिंह बिष्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, गोपीनाथ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ीवाॅलीबाल संदीप चमोली, जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, जयवीर सिंह रावत, पृथ्वी रावत ,एनएस नेगी, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, ताजबर सिंह, अनूप नेगी, मोहन लाल, गुड्डी देवी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!