उपनल कर्मियों ने कहा-समान काम का समान वेतन मिले, नियमितिकरण के लिए बनाई जाए नियमावली–

by | Sep 7, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

  

गोपेश्वर। मंगलवार को चमोली जनपद के उपनल कर्मचारियों ने वेतन, नियमितीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों पर कलक्ट्रेट प‌रिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य का समान वेतन और नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाई जाए। विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों के पदों को एक्स कैडर के पद के रूप में मानते हुए कर्मियों की सेवाएं समाप्त न की जाएं। जिन विभागों से उपनल कर्मी हटाए गए हैं उनको वापस लिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम आदेश आने तक राज्य सरकार की ओर से की जा रही भर्तियों में उपनल कर्मियों की तैनाती वाले पदों को रिक्त न माना जाए। सेवा के दौरान दुर्घना में मौत होने पर २० लाख रुपये का बीमा और आश्रित को नौकरी की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक योगेंद्र लिंगवाल, सह संयोजक दीन दयाल सिंह, भूपेंद्र तिवारी, अजय शाह, सुनील खाली, राजेश चौहान, सूरज कुमार, मनोज तिवारी, दिलीप कुमार, बृजमोहन रावत, अनिल तोपाल, यूकेडी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र फरस्वाण सहित अन्य कर्मचारी थे। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!