वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपा पंडित गोविंद प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान–

by | Nov 15, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

अभी तक पत्रकारिता के लिए वि​भिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके पत्रकार क्रांति भट्ट–

गोपेश्वर, 14 नवंबर 2024: ताउम्र पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लेखनी के धनी वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर मेला शुभारंभ पर पंडित गोविंद प्रसाद नौ​टियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

बेहद सौम्य स्वभाव के श्री क्रांति भट्ट को सम्मान मिलने पर पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है। अभी तक क्रांति भट्ट के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में रिपोर्ट और शोध आलेख प्रका​शित हुए हैं।

क्रांति भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार-

वे पत्रकारिता के लिए वि​भिन्न मंचों, संगठनों, सामाजिक, ​शिक्षा, संस्कृति, सनातन कार्य क्षेत्र में लगे संगठनों से पुरस्कृत हो चुके हैं। वे किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रहे। चमोली जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में तीन वर्षों तक अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। वे दस वर्षों तक लगातार चमोली जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद श्री क्रांति भट्ट ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिए संदेश में कहा कि आप सबके अनुराग, स्नेह, विश्वास से पत्रकारिता में निरंतर 35 वर्षों से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री के हाथों से पंडित गोविंद प्रसाद नौ​टियाल, राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके लिए आप सबका, पुरस्कार चयन समिति का आभार। मैं विश्वास दिलाता हूं जो विश्वास आप सबने (समाज ने) मुझ पर रखा है, उस विश्वास को सदैव बनाये रखूंगा।

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!