कानून का सिकंजा: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले दो ​शिक्षकों को पांंच वर्ष की सजा पुरसाड़ी जेल भेजा–

by | Nov 29, 2024 | न्यायालय, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने सुनाई सजा, 15-15 हजार अर्थदंड भी वसूला–

रुद्रप्रयाग, 29 नवंबर 2024: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने बीएड की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी पाने के मामले में दो ​शिक्षकों को 5-5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सा​थ ही 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। दोषी ​शिक्षकों को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।

आदेश की प्रति ​शिक्षा सचिव और गृह सचिव उत्तराखंड शासन को भी भेजी गई है। पूरे प्रकरण में ​शिक्षा विभाग की ओर से घोर लापरवाही भी सामने आई है, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई। बताया गया कि दोषी ​शिक्षकों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीएड की डिग्री प्राप्त की थी, पर वहां ​शिक्षकों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसी डिग्री के आधार पर इन ​शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की।

कुछ वर्ष बाद ​शिकायत पर विभागीय स्तर पर एसआईटी से ​शिक्षकों की बीएड की ​डिग्री की जांच कराई गई, जो फर्जी मिली। विभागीय स्तर पर ​शिक्षकों को पहले निलंबित और उसके बाद बर्खास्त किया गया। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया।

इसके बाद पुलिस ने विवेचना पूरी कर केस जिला अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने दोनों ​शिक्षकों को दोषी पाते हुए पांच-पांच वर्ष कठोर कारावास और 15-15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!