चमोली: अंत्योदय और बीपीएल परिवार के बिजली बिलों में भी भारी गड़बड़ी, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में दिखाया गुस्सा–

by | Nov 29, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने ऊर्जा निगम के अ​धिशासीअ​भियंता को स्वयं गांवों में जाकर मीटर चेकिंग के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 29 नवंबर 2024: ऊर्जा निगम की लापरवाही से ​घिंघराण क्षेत्र के देवर, खडोरा, नैल, कुड़ाव और मलाना के ग्रामीणों को एक के बजाय तीन किलोवाट की क्षमता के बिजली के बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को परेशान ग्रामीण कलेक्ट्रेट में पहुंचे तो ​जिला​धिकारी संदीप तिवारी लंस के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें वहीं रोक लिया और बिजली बिलों की परेशानी से अवगत कराया। जिस पर डीएम ने परिसर में ही मौजूद बिजली विभाग के अ​धिशासीअ​भियंता को बुलाया और ग्रामीणों के साथ गांवों में जाकर मीटर की चेकिंग करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने कहा कि एक किलोवाट की जगह उन्हें पिछले लंबे समय से ऊर्जा निगम की ओर से 3 किलोवाट की क्षमता के बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे गरीब जनता को बिल जमा करना भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि

पिछले महिनों उनके विद्युत बिल एक किलोवाट की क्षमता के आते थे, जिसमें बिजली बिल 300 से 500 तक आते थे, लेकिन अब सभी उपभोक्ताओं के बिल 500 से अधिक के मिल रहे हैं।

कई बार शिकायत करने पर भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला​धिकारी ने अ​धिसाशीअ​भियंता को ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विरेंद्र सिंह कठैत, विनोद सिंह, उपप्रधान सैन सिंह रावत, सतीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह के साथ ही कई ग्रामीणा मौजूद रहे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!