उत्तराखंड: गेस्ट ​शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने का प्रस्ताव हुआ रद्द–

by | Dec 11, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments


अब अति​थि​शिक्षकों को धामी कैबिनेट से उम्मीद, 2015 से कार्यरत हैं अति​थि ​शिक्षक–

देहरादून: माध्यमिक अति​थि​शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने की जो उम्मीद थी, वो फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी। अति​थि​शिक्षकों का मानदेय 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने रद्द कर दिया है।

वित्त विभाग ने माना कि कुछ समय पहले ही अति​थि​शिक्षकों का मानदेय 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये किया गया था, लिहाजा इतनी जल्दी मानदेय नहीं बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, ​शिक्षमंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर ​शिक्षा विभाग ने अति​थि​शिक्षकों का मानदेय बढ़ाए जाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। प्रदेश के सुगम से लेकर दुर्गम विद्यालयों में वर्ष 2015 से अति​थि​शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में प्रतिवादन के हिसाब से अति​थि​शिक्षकों को मानदेय दिया जाता था, वर्ष 2018 में उनका मानदेय बढ़ाकर 15000 रुपये किया गया था,

इसके बाद 2021-2022 में मादेय में फिर बढोत्तरी कर इसे 25000 रुपये कर दिया गया था। अति​थि​शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दौलत जगुड़ी का कहना है कि अति​थि​शिक्षकों के पदों को खाली न माने जाने का प्रस्ताव पूर्व में कैबिनेट में आया था, लेकिन इसका शासनादेश नहीं हुआ। उनकी गृह जिलों में तैनाती का मामला भी अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है। मानदेेय के मसले पर अब कैबिनेट से उम्मीद है। कैबिनेट जरुर इस पर अमल करेगी।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!