आयुष उत्तराखंड: प्रदेश के हर गांव में खुलेंगे आयुष औष​धि केंद्र, मुफ्त में मिलेंगी सभी दवाईयां–

by | Dec 13, 2024 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

ग्रामीण क्षेत्रों से सिरदर्द की गोली के लिए भी कई किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचते हैं ग्रामीण, अब गांव में ही मिलेंगी दवाईयां–

देहरादून: केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने आयोजित विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के उद्घाटन समारोह में कहा कि देश में जिला, तहसील व गांव स्तर पर आयुष औष​धि केंद्र खोले जाएंगे। आयुष मंत्रालय ने इसकी शुरूआत बीते अक्टूबर माह में कर ली थी। इससे लोगों को सभी तरह की आयुर्वेद दवाईयां गांव में ही उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भी अब आ​र्टिफि​शियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग उपकरणों की मदद लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत में लोग आयुर्वेद से उपचार करना पसंद करते हैं, लेकिन शहर से गांव तक डॉक्टर एलोपे​थिकदवाईयों को लेने का परामर्श देते हैं। ऐसा शायद इसलिए होता है कि आयुर्वेद की दवाईयां कम हैं और एक ही जगह पर सभी दवाईयां नहीं मिल पाती हैं।

इसलिए केंद्र सरकार सभी जिला, तहसील और गांव स्तर पर आयुष औष​धि केंद्र खोल रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुर्वेद व वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के हर जिले में मॉडल आयुष ग्राम बनाए जाएंगे। इसके अलावा 50 व 10 बेड के आयुष अस्पतालों का निर्माण भी किया जाएगा। उत्तराखंड जल्द ही देश में योग नीति लागू करने जा रहा है,

यह नीति आयुर्वेद व योग के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अ​खिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने के लिए केंद्र स्तर पर प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...
error: Content is protected !!