चमोली: पर्यटन ग्राम ईराणी और रामणी बर्फ से ढके, कई गांवों में जमीं ताजी बर्फ–

by | Dec 24, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

खेत-खलियान और पैदल रास्तों पर जमीं बर्फ, चांदी सी चमक गई डांडी-कांठी, कड़ाके की ठंड पड़ी–

चमोली, 24 दिसंबर 2024: चमोली जनपद में सोमवार को दिनभर मौसम खराब रहने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटन ग्राम रामणी और ईराणी के अलावा कई अन्य गांव भी बर्फ से ढक गए हैं। खेत-खलियाल के साथ ही पैदल रास्तों में बर्फ जमने से ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

बर्फ से ढका ईराणी गांव-

इधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे मौसम में जबरदस्त ठंडक आ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ईराणी गांव के दिनेश सिंह नेगी का कहना है कि बर्फबारी होने से पूरा गांव बर्फ से ढक गया है। खेल-खलियान में भी बर्फ जम गई है।

बर्फ से ढका पर्यटन ग्राम रामणी गांव-

रामणी गांव के निवर्तमान प्रधान व प्रशासक सूरज सिंह पंंवार का कहना है कि गांव चारों ओर से बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी होने से प्राकृतिक सौंदर्य में भी निखार आ गया है। बर्फबारी होने से औली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!