चमोली: नेलकुड़ाव बना शहीद प्रदीप सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन–

by | Dec 28, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

मंडल में शहीद प्रदीप सिंह व स्व. पवन सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता संपन्न, ट्रॉफी जीती–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: मंडल घाटी में ​स्थित मिनी स्टेडियम बैरागना में आयोजित बलिदानी प्रदीप सिंह रावत और स्व. पवन सिंह रावत की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता नेल कुड़ाव ने जीत ली है। उन्होने फाइनल में मेजबान बणद्वारा की टीम को हराया।

युवक मंगलदलबणद्वारा की ओर से यहां पर पांच दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ की गई, जिसमें 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेल कुड़ाव और बणद्वारा के बीच खेला गया। 18 ओवर के मैच में बणद्वारा ने 163 रन बनाए, जिसमें सूरज ने 60 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी नेल कुड़ाव की टीम तीन विकेट रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्राफी और 41 हजार रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी व 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच नेल कुड़ाव के विकास को दिया गया, उन्होंने 65 रनों का योगदान दिया।

इस दौरान आयोजक राकेश सिंह नेगी, हरीश सिंह रावत, अंकित सिंह नेगी, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजक राकेश सिंह ने बताया कि बलिदानी के नाम पर आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने राजनीतिक दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!