मन की बात नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को देता है बढ़ावा: मुख्यमंत्री–

by | Dec 30, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117 संस्करण सुना–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117 संस्करण सुना। रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को हमेशा नई प्रेरणा देने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वै​​श्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है।

कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत में 2015 से 2023 के बीच मले​रिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 फीसदी की कमी आयी है, यह देश के लिए बड़ीउपल​ब्धि है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!