चमोली: राष्ट्रीय स्कीइंग गेम्स के लिए उत्तराखंंड की टीम का चयन हुआ–

by | Jan 6, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

इन ​खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें ​खिलाड़ियों की सूची, 29 जनवरी से दो फरवरी तक होंगे गेम्स–

ज्योतिर्मठ, 05 जनवरी 2025: जनवरी माह के अंत में औली में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ​खिलाड़ी पहुंचेंगे। यहां 29 से दो फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग गेम्स आयोजित होंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में खेला इंडिया राष्ट्रीय विंटर गेम्स भी आयोजित होंगे। इन गेम्स के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन कर लिया गया है। रविवार को औली में टीम का चयन किया गया। टीम में सीनियर व जूनियर वर्ग की अलग-अलग टीम बनाई गई है।

स्की एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि सीनियर स्कीइंग टीम में मयंक डिमरी, हिमांशु, जयदीप भट्ट, हिमांशु कवाण, सोबत सिंह, शार्दुल थपलियाल, मंजेश भंडारी, पंकज भंडारी, प्रमोद भंडारी, संदीप सेमवाल और अभिषेक भट्ट का चयन किया गया है। जूनियर वर्ग की टीम में शाहिल डिमरी और रिशांत डिमरी का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी 29 जनवरी से दो फरवरी तक औली में राष्ट्रीय गेम्स होंगे, जबकि 21 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स अयोजित होंगे। राज्य की चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। औली में इन दिनों बर्फ बिछी हुई है। यदि दोबारा बर्फबारी होती है तो यह राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियो​गिता को संपन्न करने के लिए बेहतर होगा।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!