चमोली: दीन दयाल छात्रवृ​त्ति परीक्षा में 14 छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण, मिलेगी 6000 की छात्रवृ​त्ति–

by | Jan 15, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

डाक विभाग की इस छात्रवृ​त्ति परीक्षा में जनपद के कई छात्र-छात्राओं ने किया था प्रतिभाग, देखें उत्तीर्ण छात्रों की सूची–

गोपेश्वर, 15 जनवरी 2025: उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से आयोजित दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृ​त्ति परीक्षा- 2024 में छात्रवृ​त्ति के लिए पंजीकृत कुल 40 छात्रों में से 14 छात्रों का चयन चमोली डाक मंडल से हुआ है। चयनित सभी 14 छात्र-छात्राओं को डाक विभाग की ओर से 6000-6000 रुपये छात्रवृ​त्ति उनके बचत खाते के माध्यम से आवंटित की जाएगी।

चमोली प्रखंड गोपेश्वर के डाक अधीक्षक टीएस गुसांई ने जारी प्रेस नोट में बताया कि छात्रवृ​त्ति परीक्षा में पीस प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्र अंश रावत, अंश राणा, अंश त्रिपाठी व पावनी रौतेला, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र लकी बड़वाल, उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्र शीर्ष चौहान व वैभव रावत, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के हन्नन अहमद, अनूप नेगी मेमोरियल प​ब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग के आराध्य भट्ट व प्रखर रावत, क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण के मेहुल, पीस प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर की सौम्या चौहान, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अवंतिका नेगी और पीस प​ब्लिक स्कूल के छात्र प्रणव किमोठी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!