चमोली: कीवी उत्पादन के क्षेत्र में सबसे आगे रहेगी मंडल घाटी, काश्तकारों को दिया प्र​शिक्षण–

by | Jan 20, 2025 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में आयोजित हुआ कार्यक्रम, काश्तकारों को कीवी उत्पादन से लेकर विक्रय के बारे में दी जानकारी–

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2025: मंडल घाटी के किसानों को 20 जनवरी को कीवी उत्पादन, प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया। रूद्र हिमालय जन जागृति समिति गोपेश्वर, उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान एवं उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज बैंरागना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल घाटी के 9 ग्राम सभा के किसानों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूद्र हिमालय जन जागृति समिति के प्रशिक्षकों ने किसानों को कीवी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विक्रय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने किसानों को कीवी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां का वातावरण कीवी उत्पादन के लिए बेहतर है। कहा कि कीवी का फल औषधीय गुणों से युक्त है। बाजार में इसकी बहुत डिमांड रहती है। कीवी के उत्पादन से किसानों को अच्छी आजीविका होगी। उन्होंने किसानों को कीवी उत्पादन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कीवी उत्पादन से जुड़े किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, संस्था के प्रशिक्षक नितीश नेगी, प्रमोद बिष्ट, हरेंद्र नेगी सहित 9 ग्राम सभाओं के किसान उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!