चमोली: चमोली में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, नगर पंचायत में पहले एक वोट से जीते, रिकाउंटिंग हुए तो तीन वोट से फिर काउंटिंग में 7 वोट से जीतकर बने सोहन लाल अध्यक्ष–

by | Jan 25, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments


दिलचस्प रहा कई जगहों पर चुनाव, नगर में विजय जुलूस के साथ खूब उड़ा अबीर-गुलाल–

गोपेश्वर, 25 जनवरी 2025: चमोली में चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत और कर्णप्रयाग अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की। जबकि गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह और ज्योतिर्मठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष बनें सोहन लाल पहले एक मत से जीते, जब दोबार काउंटिंग हुई तो वे तीन वोट से जीत गए, उसके बाद प्रतिद्वंद्वियों ने फिर काउंटिंग करने की मांग उठाई तो वे 7 वोट से जीत गए।

वहीं नगर पंचायतों में पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी, नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी, नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला, गैरसैंण में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी, थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत और पोखरी में निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

जनपद की सभी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकार संदीप तिवारी, निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। ठीक 8.00 बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। इसके बाद राउंड वाईज मतपेटियों की गणना संपन्न हुई और संबंधित निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों ने निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए।

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट को 534 मतो से पराजित किया। बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत को 3274, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट को 2740, निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पुरोहित को 2287, नोटा को 30 वोट मिले और 267 वोट रद्व हुए। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 निर्दलीय सुशीला देवी, वार्ड-2 में बीजेपी के दीपक भट्ट, वार्ड-3 में बीजेपी की ऊषा देवी, वार्ड-4 में कांग्रेस के उमेश सती, वार्ड-5 में बीजेपी के संजय कुमार, वार्ड-6 में कांग्रेस के मनमोहन सिंह, वार्ड-7 में कांग्रेस के सूर्य प्रकाश, वार्ड-8 में निर्दलीय सावित्री बिष्ट, वार्ड-9 में निर्दलीय दीपक बिष्ट, वार्ड-10 में कांग्रेस के विनोद कुमार, वार्ड-11 निर्दलीय पूजा असवाल ने जीत दर्ज की।

…………………..

नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवश्वरी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी की सुषमा डिमरी को 446 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी देवश्वरी शाह को 2341, बीजेपी प्रत्याशी सुषमा डिमरी को 1895, निर्दलीय किरण देवी 404, नोटा को 18 वोट मिले। सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में ललिता देवी, वार्ड-2 प्रदीप भट्ट, वार्ड-3 में दीपक शाह, वार्ड-4 में राजेश्वरी देवी, वार्ड-5 में सौरभ राणा, वार्ड-6 जयदीप मंद्रवाल, वार्ड-7 सुशील, वार्ड-8 में सुनीता देवी, वार्ड-9 प्रवेश डिमरी ने सदस्य पर जीत दर्ज की।

…………………..

नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग में बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 87 मतों से पराजित किया। बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह को 1074, कांग्रेस के रामदयाल को 987, निर्दलीय गजपाल सोनी को 155, घनश्याम लाल को 46, अनीता देवी को 835, अनिल कुमार को 748, शिशुपाल लाल को 43, बसंती देवी को 131, जय प्रकाश को 11, नोटा को 24 वोट मिले और 119 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में बीजेपी की सीमा, वार्ड-2 में कांग्रेस के उत्तम सिंह, वार्ड-3 में निर्दलीय कमला रतूडी, वार्ड-4 में निर्दलीय सम्पूर्णानंद, वार्ड-5 में बीजेपी के मनोज कुमार, वार्ड-6 में कांग्रेस के रीना देवी, वार्ड- 7 में बीजेपी के हेमा डिमरी ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।

………………………….

नगर पालिका परिषद गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 187 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह को 2000, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 1813, बीजेपी अनिल नेगी को 1702, निर्दलीय प्रवेन्द्र कुमार को 43, नोटा को 03 वोट मिले और 120 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस के गौरव कपूर, वार्ड-2 में निर्दलीय पूनम रावत, वार्ड-3 में निर्दलीय विजिया रावत, वार्ड-4 बीजेपी चैतन्या बिष्ट, वार्ड-5 में कांग्रेस की ममता देवी, वार्ड-6 निर्दलीय विनित रावत, वार्ड-7 में कांग्रेस के विनोद कनवासी ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।

………………………….

नगर पंचायत पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति देवी हटवाल को 194 मतों से पराजित किया। आरती नवानी को 654, निर्दलीय ज्योति देवी हटवाल को 460, कांग्रेस की जयंती राणा को 425, बीजेपी की शशि देवली को 321, निर्दलीय हरिबोधनी खत्री को 120, नोटा को 02 वोट मिले और कुल 56 वोट रद्द हुए। पीपलकोटी के वार्ड-1 में निर्दलीय पूजा, वार्ड-2 में निर्दलीय अंकित रावत, वार्ड-3 में बीजेपी की मनोरमा देवी और वार्ड-4 में बीजेपी के अनिल प्रसाद ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।

………………………….

नगर पंचायत नंदानगर (घाट) में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी संध्या को 183 मतों से पराजित किया। बीना देवी को 650 और संध्या को 467, नोटा को 02 वोट मिले और कुल 09 वोट रद्व हुए। नंदानगर में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस की मंजिला देवी और वार्ड-3 में कांग्रेस की दीपा देवी ने जीत दर्ज की। वही वार्ड-2 और वार्ड-4 के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचिन हुआ है।

………………………..

नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी पंकज सजवाण को 30 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के पृथ्वी सिंह रौतेला को 605, बीजेपी के सौरथ वैष्णव को 499, निर्दलीय पंकज सजवाण को 575, निर्दलीय चंद्र सिंह रावत को 18, निर्दलीय दीपक सिंह को 01, नोटा को 03 वोट मिले और 37 वोट रद्द हुए। नंदप्रयाग में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि वार्ड-2 में कांग्रेस के श्यामलाल, वार्ड-3 में निर्दलीय गीता और वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी अनुसूया प्रसाद ने जीत दर्ज की।

…………………..

नगर पंचायत गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी ममता नेगी को 460 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के मोहन भंडारी को 1605, बीजेपी की ममता नेगी को 1145, यूकेडी के पवन नेगी को 142, निर्दलीय पुष्कर रावत को 480, निर्दलीय मनोज कुमार को 40, नोटा को 04 वोट मिले और 95 वोट यहां पर रद्व हुए। गैरसैंण में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में बीजेपी के मंगल नारायण, वार्ड-2 में निर्दलीय हरेन्द्र सिंह, वार्ड-3 में कांग्रेस के गोविंद सिंह, वार्ड-4 में निर्दलीय सोनाली शाह, वार्ड-5 में कांग्रेस की उमा देवी, वार्ड-6 में बीजेपी की पुष्पा देवी और वार्ड-7 में बीजेपी के दयाल सिंह ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।

………………….

नगर पंचायत थराली में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी सुमन देवी को 544 मतों से पराजित किया। कांग्रेस की सुनीता देवी को 905, बीजेपी प्रत्याशी सुमन देवी को 361, निर्दलीय प्रीति देवी को 101, नोटा को 11 वोट मिले और 46 वोट रद्द हुए। नगर पंचायत थराली में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस की मोहनी देवी, वार्ड-3 निर्दलीय दिवाकर सिंह नेगी और वार्ड-4 में बीजेपी के मोहन पंत ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड-2 देवराडा में मतदान नहीं हुआ।

……………………………

नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 07 मतों से पराजित किया। निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल को 574, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र 567, बीजेपी के सिताबू लाल को 552, कांग्रेस के समुद्रा देवी को 494, नोटा 09 वोट मिले और 63 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में निर्दलीय प्रशांत पंत, वार्ड-2 में बीजेपी की सुनीता, वार्ड-3 में बीजेपी के गिरीश चंद्र किमोठी, वार्ड-4 में बीजेपी की कुसुम देवी, वार्ड-5 में निर्दलीय सुमित्रा, वार्ड-6 में बीजेपी की रामेश्वरी देवी और वार्ड-7 में बीजेपी के जीतेन्द्र कुमार ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!