उत्तराखंड: देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ शुभारंभ, पीएम मोदी ने भरा फिट इंडिया का जोश–

by | Jan 29, 2025 | खेल, देहरादून | 0 comments

रंगारंग सांस्कृ​तिक कार्यक्रमों के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का हुआ आगाज, पढ़ें, पीएम मोदी ने क्या दिया संदेश–

देहरादून, 28 जनवरी 2025: उमंग और उत्साह और संस्कृति के वि​विध रंगों के साथ देहरादून के रायपुर ​स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में फ्लेश लाइट जलवाई और नेशनल गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। पीएम मोदी ने लोगों को फिट इंडिया मूवमेंट का आह्वान किया। कहा कि हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग, युवा मोटापे से प्रभावित हो रहे हैं।

हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। इससे डायबिटिक व ह्दय के रोग बढ़ रहे हैं। फिट इंडिया मूवेंट से देश जागरुक हो रहा है। यह राष्ट्रीय गेम भी फिट और बैलेंस लाइफ सीखाते हैं। कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रास्ते बनाने होंगे, उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरुरी है, शीतकाल में यहां जरुर आएं, उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में 10 हजार से अ​​धिक​खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा, औ​रप्ला​स्टिक का इस्तेमाल कम से कम होगा। खेलों में ग्रीन गेम्स की थीम रहेगी। सीएम ने कहा कि हम राज्य में इंफ्रास्टक्चर को मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूर्ण करने में सफल रहे हैं।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!