चमोली: चमोली और रुद्रप्रयाग के छह डाकघरों में आधार सेंटर शुरू​–

by | Jan 29, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

जनता को अब अपने क्षेत्र में ही मिलेगी आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करने की सुविधा पढ़ें कहां शुरू हुए आधार सेंटर–

गोपेश्वर, 29 जनवरी 2025: प्रधान डाकघर गोपेश्वर की ओर से चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के छह डाकघरों में आधार सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। एक जनवरी से आधार सेंटर का संचालन शुरू किया गया है।

इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही आधार कार्ड बनवाने और संशोधन की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा शिशुओं के आधार कार्ड को बनवाने के लिए लोगों को दूरस्थ आधार सेंटरों की छान नहीं मारनी पड़ेगी।

डाक अधीक्षक टीएस गुसाई ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने से वंचित न रहे, इसके लिए गौचर, पोखरी, नागनाथ, अगस्त्यमुनि, गैरसैंण, नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग में एक जनवरी से आधार सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 10 वर्ष तक की बालिकाओं के आधार नामांकन के साथ ही सुकन्या खाते भी खोले जा रहे हैं। इसके लिए बालिका का जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावक का आधार कार्ड व पेन कार्ड की कॉपी ली जाएगी। इसके अलावा महिला सम्मान बचत पत्र योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!