चमोली: चमोली जनपद में आपदा प्रभावित 17 परिवारों का जल्द होगा विस्थापन, लाखों के प्रस्ताव शासन को भेजे–

by | Feb 1, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

पुनर्वास समिति की बैठक में 72 लाख के प्रस्ताव को दी गई संस्तुति, पढ़ें किन क्षेत्रों में होगा पुनर्वास–

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2025: चमोली जनपद के 17 आपदा प्रभावितों के जल्द पुनर्वास की आस जगी है। जिला​धिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में इन परिवारों के विस्थापन के लिए 72.25 लाख के प्रस्ताव को संस्तुति दी गई। जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिले में 17 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने पर स्ववीकृति दी गई है। जिसमें नंदानगर तहसील के सरपाणी गांव के 14 परिवार, तहसील थराली के लिगंडी गांव के दो, नगर पंचायत थराली के वार्ड तीन का एक परिवार शामिल है। इन सभी परिवारों को उनकी नाप भूमि में विस्थापित किया जा रहा है।

भूमि का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। सरपाणी गांव के 14 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए 59.50 लाख, लिगंडी के दो परिवारों के लिए 8.50 और थराली नगर पंचायत के एक परिवार के विस्थापन के लिए 4.25 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। डीएम ने प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित एसडीएम व तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!