चमोली: पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पति को पांच साल की सजा–

by | Feb 4, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, अर्थदंड की सजा भी सुनाई, 2020 का है मामला–

गोपेश्वर। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने पति को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड जमा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

नंदानगर के लुंतरा गांव में 25 अप्रैल 2020 में सुमन पत्नी विजय कुमार की मौत हो गई थी। मृतका के पिता रघुबीर लाल ने राजस्व पुलिस में मृतका के पति पर दहेज उत्पीड़न के लिए हत्या करने और घरेलू उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में हुई। मामले में 14 गवाह पेश किए गए।

अदालत ने गवाहों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पाया कि सुमन की मौत फांसी लगाने से हुई। अदालत ने आरोपी विजय कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी पाया। जबकि घरेलू हिंसा, दहेज के लिए हत्या, दहेज प्रतिषेध के मामले में उसे बरी कर दिया।

अदालत ने आरोपी विजय कुमार को धारा 306 आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पांच साल कठोर कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई अर्थदंड अदा न करने पर एक माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा और धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने) के मामले में एक साल की सजा और 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर 15 दिन अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!