चमाेली: फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले ​शिक्षक को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Feb 6, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी की ​​शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, फर्जी ​शिक्षक को भेजा जेला–

गोपेश्वर, 06 फरवरी 2025: दिनांक 08/01/2025 को धर्म सिंह रावत जिला शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर चमोली द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर तहरीर दी कि श्री शिव कुमार सैनी सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी, विकास खण्ड गैरसैंण के द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्रों से छेड-छाड/फर्जी शैक्षिक अंक पत्र के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर तत्काल मु0अ0सं0- 03/25 धारा-318(4)/436(3)/338/340(3) भारतीय न्याय संहिता बनाम शिव कुमार सैनी पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा उक्त मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए विवेचना अधिकारी को अवाश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। महोदय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम की गठन किया गया।

विवेचना के दौरान आवश्यक विभागीय दस्तावेज की जांच में सामने आया कि अभियुक्त शिवकुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय रणजीत सिंह सैनी निवासी शिवपुरम पनियाला रोड कोतवाली गंगनहर रुड़की हरिद्वार उम्र 57 वर्ष द्वारा फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के पद पर गैरसैण चमोली में नौकरी प्राप्त की थी जिसे विभाग द्वारा बाद विभागीय जांच के पश्चात बर्खास्त कर दिया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा संबंधित विभाग से संपूर्ण विभागीय जांच पत्रावली तलब कर अभियुक्त उपरोक्त के सभी बैंक खातों व संपत्ति संबंधी आदि की जानकारी की गयी तो संज्ञान में आया कि अभियुक्त वर्तमान में हरिद्वार थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार क्षेत्र में रह रहा है। दिनांक 05/01/25 को सर्विलांस सेल चमोली द्वारा दी गयी सटीक जानकारी व मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवकुमार सैनी को शिवपुरम पनियाला रोड रुड़की हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान संज्ञान में आया कि अभियुक्त द्वारा वर्ष 1989 में अपना इंटरमीडिएट का शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया था। जिसके आधार पर उसके द्वारा वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के रूप में नौकरी प्राप्त की गई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के सभी बैंक खातों/फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पाई गई सरकारी नौकरी के दौरान अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!