पानी गर्म करने की रॉड में लगी आग, मकान में रखा सामान जला, रेस्क्यू टीम ने बुझाई आग–

by | Feb 14, 2025 | आगजनी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग के स्यूंपुरी गांव में हुई घटना, फायर यूनिट की टीम भी पहुंची, मकान में रखा सारा सामान जला–

रुद्रप्रयाग, 14 फरवरी 2025: स्यूंपुरी गांव के एक मकान में पानी गर्म करने की रॉड में आग लगने से शॉर्ट सर्किट होने पर मकान में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

यह घटना शुक्रवार को सुबह साढ़े बजे घटी। स्यूंपुरी गांव के आयुष नेगी ने जिला आपदा कंट्रोल रुम को सूचना दी कि उनके घर के पास धीरेंद्र सिंह बर्त्वाल पुत्र जयवीर सिंह बर्त्वाल के मकान में आग लग गई है। उस मकान में धीरेंद्र की माता पितांबरी देवी रहती हैं।

कहा कि ग्रामीणाें ने आग बुझाने की को​शिश की, लेकिन आग की लपटों के सामने सभी विवश हैं। आग नहीं बुझ पा रही है। जिस पर फायर स्टेशन रतूड़ा से फायर यूनिट, रेस्क्यू यूनिट के साथ ही पुलिस चौकी दुर्गाधार से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

दुर्गाधार पुलिस चौकी के प्रभारी कुलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी गर्म करने के लिए लगाई रॉड में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, जिससे बढ़ी अनहोनी होने से बच गई।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!