चमोली: बर्फ से ढकीऔली की खूबसूरती देख झूम उठे उत्साहित पर्यटक–

by | Feb 21, 2025 | चमोली, मौसम | 0 comments

दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद पूरी तरह बर्फ से ढक गई औली, पर्यटकों ने जमकर उठाया लुत्फ, दिनभर बर्फ से खेले–

जोशीमठ, 21 फरवरी 2025: बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थली औली​खिल उठी है। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर को देख पर्यटक झूम उठे और जमकर बर्फ के साथ खेलते रहे। दिनभर पर्यटक औली में बर्फ से खेलते दिखे।

औली में बर्फ जमते ही चारों ओर प्राकृतिक सौंदर्य भी ​खिल उठा है। औली में एक फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। हालांकि तेज धूप पड़ रही है, जिससे बर्फ भी जल्दी पिघल जाएगी। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ और चटख धूप खिल गई।

चारों तरफ बर्फ से ढकीऔली के विहंगम दृश्य को देखकर पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए। पेड़ों से लेकर भवनों में बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। आसपास की चोटियां भी पूरी तरह से सफेद चादर ओढे नजर आई। पर्यटकों ने स्कीइंग और ट्यूब राइडिंग का भी जमकर लुत्फ उठाया। कई पर्यटक चेयर लिफ्ट से औली का नजारा देखने के लिए कतार में खड़े दिखे।

बर्फबारी के बाद पाला जमने से औली सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई। शुक्रवार को दिनभर पर्यटकों के वाहन बर्फ में फिसलते रहे। सीमा सड़क संगठन बीआरओ की ओर से बर्फ को पिघलवाने के लिए नमक का छिड़काव किया गया।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!