रुद्रप्रयाग: रोड रोलर पर अचानक भड़की आग, फायर सर्विस के जवानों ने बुझाई, देखें वीडियो–

by | Feb 24, 2025 | आगजनी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रोलर के इंजन में खराबी आने से लगी आग, फ्यूल टेंक तक पहुंची आग तो हुई बेकाबू, सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही–

रुद्रप्रयाग, 24 फरवरी 2025: सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर ओडली गांव के पास खड़े वाइब्रेटर रोलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग की लपटें आसमान छू रही थी। बाद में मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओडली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में अचानक आग लग गई, जो कुछ ही पलों में भयंकर हो गई। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गड़बड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि कुछ देर के यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से होज रील और हॉज की मदद से पंपिंग के जरिये आग बुझाई। साथ ही रोलर के फ्यूल टैंक में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इन दिनों बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण कार्य चल रहा है। रोलर भी हाईवे डामरीकरण में लगा हुआ था और आग लगने के समय बंद था। आग कैसे लगी, इसकी जांच शुरू हो गई है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!