उत्तराखंड: माणा कैंप के समीप भारी हिमस्खलन में कई मजदूर हुए हताहत, आपदा केंद्र पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी–

by | Feb 28, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देखें तस्वीरें, सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भारी बर्फबारी के बीच चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन–

जोशीमठ, 28 फरवरी 2025: माणा गांव के समीप हिमस्खलन होने से बीआरओ के 57 मजदूर दब गए हैं, जिससे 10 मजदूरों को बचा लिया गया है। जबकि कुछ मजदूर हताहत हुए हैं। सेना, आईटीबीची के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

घायल मजदूरों को रेस्क्यू कर आर्मी हॉ​स्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंच गए हैं। सीएम जनपद चमोली के माणा के समीप हुए हिमस्खलन घटना की जानकारी ले रहे हैं।

भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। बीआरओ के एक इंजीनियर ने बताया कि यह घटना तड़के हुई है। भारी बर्फबारी के बीच मजदूरों के कैंप हिमस्खलन में दबे हैं। क्षेत्र में संचार सेवा भी ठप पड़ गई है। बदरीनाथ धाम में करीब पांच फीट तक बर्फ जम गई है। यह घटना माणा में आईटीबीपी के कैंप के समीप माणा पास वाले हाईवे के इंट्री गेट के समीप हुई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की ओर आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली है।

यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है। अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!