हादसा: दो वाहनों की सीधी टक्कर हुई, आठ सवार घायल–

by | Feb 28, 2025 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

फरीदाबाद (हरियाणा) के बताए जा रहे चार घायल व्यक्ति, चार सतेराखाल निवासी–

रुद्रप्रयाग, 28 फरवरी 2025: पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को दोपहर 2ः15 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने जानकारी दी कि रुद्रप्रयाग से चोपता की ओर जा रहा वाहन (एचआर 51 सीई 9311) तथा चोपता से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा वाहन (यूके 13 टी 1303) आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में गौरव रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत उम्र-32 वर्ष मीनाक्षी पत्नी गौरव उम्र-31 वर्ष, ऋषभ रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र-30 वर्ष, शिवांस रावत पुत्र गौरव रावत उम्र- 04 वर्ष निवासी फरीदाबाद, शिशपाल सिंह पुत्र बचन सिंह उम्र-70 वर्ष, राजवीर सिंह पुत्र शिवराज सिंह, मीनाक्षी उम्र-40 वर्ष निवासी तथा अभिका पुत्री जितेंद्र सिंह उम्र- 05 वर्ष निवासी सतेराखाल घायल हो गए, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका ईलाज कर रही है।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!