चमोली: स्वास्थ्य कर्मी से मारपीट में अभियुक्त दोषी, 15 हजार जुर्माना–

by | Mar 4, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूनियर डिविजन) देवांश राठौर की अदालत ने सुनाई सजा–

गोपेश्वर, 04 मार्च 2025: न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूनियर डिविजन) देवांश राठौर थराली की अदालत ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट के मामले में अभियुक्त को दोषी पाया है। अभियुक्त को जांच के दौरान जेल में बिताई अवधि और अलग-अलग धाराओं में 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का है। 11 सितंबर 2020 को कोरोना काल में सीएचसी थराली में बीमार व्यक्ति के साथ आए विक्रम सिंह निवासी ल्वाणी, देवाल ने डाक्टर नवीन कुमार के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट की, साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी।

इस दौरान कोरोना के कुछ सेंपल भी फर्श पर गिरकर टूट गए थे। कुछ सेंपल डाक्टर नवीन के कपड़ों पर भी गिर गए थे। डाक्टर नवीन कुमार ने थराली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। एक माह चार दिन बाद विक्रम सिंह को जमानत मिल गई। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूनियर डिविजन) देवांश राठौर थराली की आदलत में हुई। अदालत ने विक्रम सिंह को दोषी पाते हुए जांच के दौरान जेल में बिताई अवधि और अलग-अलग धाराओं में 15 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंड़ित किया।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!