चमोली: हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने शुरू किया कार्य बहिष्कार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी–

by | Mar 5, 2025 | आंदोलन, चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

दस मार्च को डीजी कार्यालय देहरादून में करेंगे धरना प्रदर्शन, पढ़ें, क्यों आंदोलन कर रहे कर्मचारी–

गोपेश्वर, 05 मार्च 2025: हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने पदोन्नति व समायोजन की मांग को लेकर बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। एसोसिएशन की ओर से 10 मार्च को डीजी कार्यालय देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के आह्वान पर चमोली शाखा की ओर से बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। एसोसिएशन की मांग है कि उनकी पदोन्नति उसी स्थान पर रहते हुए की जाए जहां पर वे तैनात हैं।

साथ ही कनिष्ठ सहायक अधिसंख्यकों का समायोजन किया जाए। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश कपरूवाण ने बताया कि पदोन्नति और समायोजन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन महानिदेशक की हठधर्मिता के चलते इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते बुधवार से सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

साथ ही सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को ज्ञापन भी भेजा। जिसमें कहा है कि जल्दी पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में पदोन्नति बाधित हो जाएगी। इसलिए चिकित्सक, फार्मेसी अधिकारी/नर्सिंग अधिकारी, आशुलिपिक की भांति उनका भी यथास्थान शीघ्र पदोन्नति की जाए।

धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश कपरुवाण, संरक्षक पीएस रावत, जिला मंत्री नवीन चंद्र सेमवाल, मुकेश कुमार, रोहित बिष्ट, पुष्कर नेगी, आशीष रावत, योगेंद्र चौहान, गिरीश ध्यानी, तनुजा के साथ ही कई अ​धिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!