चमोली: वॉलीबॉल में कला संकाय बना विजेता, वाणिज्य संकाय उपविजेता रहा–

by | Mar 5, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई शुरू–

गोपेश्वर, 05 मार्च 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वार्षिक खेल शुरू हो गए हैं। खेलों का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के दौर में खेल शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों में प्रतिभाग करना अति आवश्यक है।क्रीड़ा सचिव डॉ ललित तिवारी ने बताया कि खेलों के प्रथम चरण में वालीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कबड्डी (छात्र वर्ग) में विजेता कला संकाय, उपविजेता विज्ञान संकाय रहे। कबड्डी (छात्रा वर्ग) में विजेता कला संकाय एवं उपविजेता बीएड संकाय रहे। शतरंज (छात्र वर्ग) में विजेता- कला संकाय एवं उपविजेता- विज्ञान संकाय रहा।

शतरंज (छात्रा वर्ग) में विजेता विज्ञान संकाय एवं उपविजेता बीएड संकाय रहा। वालीबॉल छात्र एवं छात्रा वर्ग में कला संकाय विजयी रहा एवं छात्र एवं छात्रा वर्ग में उपविजेता वाणिज्य संकाय रहा। इस अवसर पर डॉ अभय कुमार, डॉ रमाकांत यादव, डॉ भावना मेहरा, डॉ नाभेन्द्र गुसाईं, डॉ कनिका बड़वाल, डॉ राजेश कुमार, डॉ सौरभ रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!