प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह​र्षिल की मनमोहक वादियों का दीदार कर हुए अ​भिभूत, देखें वीडियो–

by | Mar 6, 2025 | उत्तरकाशी, राष्ट्रीय | 0 comments

शीतकालीन चारधाम यात्रा का संंदेश लेकर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, की मां गंगा की पूजा अर्चना–

उत्तरकाशी, 06 मार्च 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के सीमावर्ती जनपद उत्तरकाशी पहुंचे। प्रधानमंत्री शीतकालीन चारधाम यात्रा का संदेश लेकर यहां पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवासस्थलमुखबा​में​स्थित गंगा मं​दिर में मंत्रोच्चारण के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ह​र्षिल में दूर-दूर तक फैली हिमाच्छादित चोटियों का करीब से दीदार किया।

ह​र्षिल समुद्र तल से 2500 मीटर की ऊंचाई पर ​स्थित एक सुंदर और मनोरम पर्यटन स्थल है। यहां से हिमालय की छठा पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आक​र्षित करती है। पीएम मोदी ने मुखबा मंदिर और ह​र्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का दीदार किया। पीएम ने ह​र्षिल में ट्रैकिंग और बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया।

स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। महिलाएं यहां परंपरागत वेशभूषा में पहुंची थीं। पीएम ने भी उनका अ​भिवादन किया। इसके बाद मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली से की। कहा, म्यारा प्यारा भै भैण्यों, मेरी स्यवा सौंली। उन्होंने जौनसारी टोपी पहनी थी।

पीएम मोदी ने माणा हिमस्खन की घटना पर खेद व्यक्त किया। कहा कि उत्तराखंड को हर सीजन में ऑन सीजन बनाएंगे। शीतकालीन यात्रा की सफलता पर सीएम धामी की पीठ भी थपथपाई।

पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा देवभूमि की आभा बदलेगा, हमारी डबल इंजन की सरकार विकास करेगी। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब बीस मिनट में धामों की दूरी तय होगी। चमोली के टिम्मरसैंण महादेव को पर्यटन सर्किट से जोड़ेंगे।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!