बिग ब्रेकिंग: स्कूटी सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम–

by | Mar 8, 2025 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कुंडा-दानकोट सड़क पर हुआ हादसा, सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी स्कूटी, अलग-अलग गांवों के थे–

रुद्रप्रयाग, 08 मार्च 2025: कुंडा-दानकोट गांव के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्कूटी में सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों युवक अलग-अलग गांवों के थे। जब​ हादसे की खबर उनके परिजनों को पहुंची तो गांवों में मातम छा गया।

बता दें कि शुक्रवार को देर रात्रि कुंडा-दानकोट के समीप 1 स्कूटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गया था। इस हादसे में स्कूटी में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए।

मध्य रात्रि के बाद शवों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में 27 वर्षीय अंकित पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, 23 वर्षीय टीटू पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा-दानकोट और 27 वर्षीय संदीप, निवासी बरसील की मौके पर मौत हो गई। युवकों की दर्दनाक मौत से गांवों में मातम छा गया है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!