गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड राज्यमार्ग पर चाड़ा तोक में चट्टान से गिरे बोल्डर से गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही तीन पेयजल लाइनें मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो बुधवार को भी सुचारु नहीं हो पाई हैं। यहां बोल्डर की चपेट में आने से पांच, तीन और ढाई इंच की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जबकि गंगोलगांव क्षेत्र से सप्लाई हो रही पेयजल लाइनें सुचारु होने के कारण पेट्रोल पंप क्षेत्र में पेयजल की सुचारु सप्लाई हो रही है। संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी दो दिनों से हाईवे के ठीक नीचे चट्टानी भाग में लाइनों की मरम्मत में जुटे हुए हैं। जल संस्थान ने शाम चार बजे तक पेयजल सप्लाई सुचारु करने की बात कही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव का कहना है कि पेयजल लाइनों को वेल्डिंग कर जोड़ा जा रहा है। चटटान और जंगल के बीच में काम करने में दिक्कतें भी उठानी पड़ रही हैं। शाम चार बजे तक नगर में पानी सुचारु कर लिया जाएगा।
गोपेश्वर नगर में पानी के लिए हा-हाकार, यह है कारण, पढ़ें, कब आएगा पानी–
by laxmi Purohit | Sep 15, 2021 | चमोली, पेयजल | 0 comments

Latest News
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...
18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वार्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...
पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अभियान में सत्यापन के बाद हुआ...
सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
