शानदार: चमोली के नौ खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट–

by | Mar 18, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

ताइक्वांडो एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को सौंपे प्रमाण पत्र, हल्द्वानी में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता–

गोपेश्वर, 18 मार्च 2025: चमोली जनपद के नौ ताइक्वांडो ​खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया है। गोपेश्वर में आयोजित एक सादे समारोह में चयनित ​खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट सौंपी गई और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनमें पांंच बालिकाएं और चार बालक शामिल हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला ने बताया कि पिछले साल हल्द्वानी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें चमोली जिले के नौ खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट के सभी प्रारूपों जिसमें टाइल्स ब्रेकिंग, बोर्ड ब्रेकिंग, ब्लैक बेल्ट फार्म, फाइट सहित अन्य मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

सभी खिलाड़ी प्रथम श्रेणी में पासआउट हुए। बताया कि ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट के सभी प्रमाण पत्र कोरिया से तैयार होकर आए हैं। गोपेश्वर में सभी सफल खिलाड़ियों उनके प्रमाण पत्र सौंपे गए।

सफल खिलाड़ियों में हुजैफा नाज, आस्था नेगी, मोहतलत, आन्या चौहान, सुभि वर्मा, प्रथमेश पंवार, श्रेयकिमोठी आर्यन मेवाल और आशीष प्रसाद शमिल हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, कोषाध्यक्ष जीनत परवीन, मैनेजर शहबाज अहमद के साथ ही कई लोग शामिल थे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!