चमोली: चमोली से ऋ​षिकेश तक आयोजित होगी चिपको चेतना यात्रा, तैयारियां शुरू–

by | Mar 19, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

भारतीय वृक्ष न्यास रैणी गांव से शुरू करेगा यात्रा का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष करेंगी शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 19 मार्च 2025: चिपको आंदोलन का जब भी जिक्र होता है तो चमोली जनपद का रैणी गांव की चर्चा शुरू हो जाती है। इस आंदोलन की मुख्य नेत्री रहीं गौरा देवी को आज भी लोग बड़ी ​शिद्दत से याद करते हैं। चिपको नेत्री गौरा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय वृक्ष न्यास वृक्ष सुरक्षा वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके लिए जोशीमठ से आठ दिवसीय चिपको चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 23 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को ऋषिकेश में संपन्न होगी।

न्यास के निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन व ग्लोवल वार्मिंग की विश्वव्यापी चुनौती का समाधान हरित क्षेत्र को अधिक से अधिक विस्तार देकर किया जा सकता है। इसके लिए चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी के जन्म शताब्दी वर्ष को भारतीय वृक्ष न्यास द्वारा वृक्ष सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही हर साल 24 से 30 मार्च को वृक्ष सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।

बताया कि चिपको चेतना यात्रा 23 मार्च से शुरू की जा रही है। यात्रा में शामिल होने वाले लोग 23 को ज्योतिर्मठ में पहुंचेंगे। 24 को रैणी गांव से विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी यात्रा का उद्घाटन करेंगी और रात्रि प्रवास गोपेश्वर में होगा। 25 मार्च को यात्रा बागेश्वर होते हुए रात्रि विश्राम को चंपावत पहुंचेगी।

26 मार्च को अल्मोड़ा होते हुए रुद्रपुर में रात्रि प्रवास होगा। 27 मार्च को यात्रा कोटद्वार होते हुए रात्रि विश्राम के लिए श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेगी। 28 मार्च को टिहरी होते हुए उत्तरकाशी पहुंचेगी। 29 मार्च को देहरादून होते हुए हरिद्वार में रात्रि प्रवास होगा और 30 मार्च को अपराह्न ऋषिकेश में यात्रा का समापन होगा।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!