गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–
गोपेश्वर, 23 मार्च 2025: सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कवि गोष्ठी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
सामाजिक, शिक्षा, संगीत, स्वास्थ्य, पर्यावरण सहित कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका सभागार में सेवानिवृत वन दरोगा दर्शन सिंह बर्त्वाल और डॉ. भगत सिंह राणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। गोयश समर्पित ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. गीता मैंदोली ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर डॉ. संगीता, डॉ. भगत सिंह, ममता शाह, बालकवि कार्तिक तिवारी सहित कई कवियों ने स्वरचित कविता का पाठ भी किया। विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। समर्पित सदस्य दिनेश चंद्र मैंदोली, कमला बिष्ट, लक्ष्मी रावत, यशोदा देवी, आशा, विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेरणा सेमवाल ने किया।