चमोली: हेलंग-उर्गम सड़क का होगा कायाकल्प, एक बैंड का बदलेगा समरेखण, दस स्कवर बनेंगे–

by | Mar 24, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

अ​धिकारियों और जनप्रतिनि​धियों ने किया सड़क का स्थनीय निरीक्षण, सड़क को सुर​क्षित और सुगम बनाने पर बनीं सहमति–

जोशीमठ, 24 मार्च 2025: चमोली जनपद में पर्यटन स्थल उर्गम घाटी तक जाने वाली हेलंग-उर्गम सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। पीएमजीएसवाई, यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) के अ​धिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच हुई सहमति में सड़क पर कई सुधारात्मक कार्य होंगे। यदि योजना के मुताबिक काम हुआ तो हेलंग-उर्गम सड़कबारामासी आवाजाही के लिए खुली रहेगी।

सोमवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क का निरीक्षण किया। निर्णय लिया गया कि सड़क के भूस्खलन क्षेत्रों का जल्द ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के पावर हाउस के समीप सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए यूजेवीएनएल की ओर से 84 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से सड़क किनारे सुरक्षा दीवर, स्कवर और पावर हाउस के समीप सड़क के मोड़ पर चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।

पावर हाउस की पानी की ओवरफ्लो लाइन को पाइप लाइन में तब्दील किया जाएगा। जिससे सड़क को कोई नुकसान न हो सके। सड़क के किलोमीटर दो से चार के बीच दस स्कवर बनाए जाएंगे। इस दौरान हुए सर्वेक्षण कार्य का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच लिखित समझौता भी हुआ।

पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल के पूर्व प्रमुख प्रशासक, ब्लॉल प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, पूरण सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह नेगी, ओम प्रकाश पंवार, कुंवर सिंह, भोला सिंह सजवाण, बख्तावर सिंह रावत, पूर्व सरपंच हर्षवर्द्धन सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह रावत के बीच लि​खित समझौता हुआ।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!