चमोली: बिरही गंगा में बढ़ेगा मछलियों का कुनबा, टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना ने आयोजित किया फिसरेंचिंग कार्यक्रम–

by | Mar 24, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नदी में मत्स्य पालन को मिला बल, डीसीएफआर भीमताल व जिला मत्स्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया कार्यक्रम–

पीपलकोटी, 24 मार्च 2025: टीएचडीसी विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की ओर से मत्स्य प्रबंधन योजना के अंतर्गत डीसीएफआरभीमताल तथा जिला मत्स्य विभाग के सहयोग से बिरही गंगा में दो दिवसीय फिश रेंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय को जागरूक करने और सतत मत्स्य पालन प्रथाओं को अपनाने पर बल दिया गया। अलकनंदा नदी में किए गए अध्ययन दर्शाते हैं कि निर्माण परियोजनाओं, प्रदूषण, एवं जल प्रवाह में परिवर्तन के कारण मछली आबादी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे कई मछली प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं।

स्थानीय मछुआरों एवं चमोली जिले के निवासियों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की सफलता में अहम रही। यह आयोजन न केवल पारिस्थितिक असंतुलन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि जल संसाधनों की सुरक्षा हेतु सरकारी एजेंसियों, शोध संस्थानों एवं स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में परियोजना के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा मत्स्य संरक्षण में सहयोग देने की अपील की, कार्यक्रम में ही महाप्रबंधक के पी सिंह द्वारा भी मत्स्य प्रबंधन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में डीसीएफआरभीमताल से डा सुरेश चंद्र, रितेश चंद्र सहायक निदेशक जिला मत्स्य विभाग चमोली भगवती प्रसाद कपटियाल श्री नरेंद्र चौहान तथा देवेंद्र बुटोला धीरज मुकेश कुमार तथा सौरभ हटवाल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!